फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हिमाचल में शोध करेंगे गोंडा के रवि प्रताप

Mon, 19 Feb 2024 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज(गोंडा)। जिले के आदर्श शिक्षक रवि प्रताप सिंह बेसिक शिक्षा के विभिन्न विषयों पर हिमाचल प्रदेश में शोध करेंगे। भारत सरकार ने हिमाचल प्रदेश के स्कूलों पर शोध कार्य कराने का फैसला किया है। जिसमें धौरहरा स्कूल के प्रधानाध्यापक को एक्सपर्ट के रूप में शामिल किया है।
विज्ञापन

रवि प्रताप सिंह ने बताया कि हिमालय प्रदेश के कुल्लू और मंडी जिले में यह कार्य करने के लिए निर्देश मिले हैं। हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में सेफ्टी, सिक्योरिटी और ईसीसी की स्थिति ठीक है या नहीं, इस पर भारत सरकार एक शोध कार्य करा रही है।
इसमें स्कूलों से आंकड़े, लर्निंग आउटकम देखा जा रहा है। आंकड़ों को जुटाने के साथ ही साथ बच्चों, शिक्षकों, अभिभावकों तथा अधिकारियों से अन्य बिंदुओं पर जानकारी इकट्ठा की जा रही है। इसके आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

हिमालय प्रदेश का अध्ययन करने वाली टीम में जिले के रवि प्रताप सिंह को शामिल किया गया है। शोध टीम अपनी रिपोर्ट एनसीईआरटी, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार को देगी।
इस अध्ययन को पूरा करने के लिए हिमाचल प्रदेश के शिक्षा विभाग के अधिकारियों, अभिभावकों और बच्चों से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे, आंकड़ा इकट्ठा किया जाएगा एवं उनसे ग्रुप डिस्कसन करते हुए रिपोर्ट बनाई जा रही है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रेमचंद यादव ने कहा कि यह जिले के लिए एक अवसर है इससे अन्य स्कूलों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें