गोंडा। उत्तर प्रदेश संगीत नाट्य अकादमी की ओर से टाउन हाॅल में बृहस्पतिवार को लोक नाट्य समारोह का रंगारंग आयोजन हुआ। मथुरा के कलाकारों ने रासलीला से राधाकृष्ण के प्रेम की सजी झांकी की सजीव प्रस्तुति दी। रासलीला में डॉ. सीमा मोरवाल के साथ कलाकारों ने राधा- कृष्ण के स्वरूप में रासलीला की मनोरम प्रस्तुति से सभी को अभिभूत कर दिया।
लोक नाट्य समारोह के संयोजक उर्मिला पांडे ने कलाकारों और लोगों का स्वागत किया। संगीत नाटक एकेडमी के सौरभ सक्सेना व पंकज शर्मा ने रासलीला का शुभारंभ किया। संचालन सुनील सोनी ने किया। आशा देव मैटरनिटी हॉस्पिटल व दीप सामाजिक संस्थान लखनऊ ने आयोजन में सहयोग किया।