फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सांड़ फंसने से एक घंटे तक खड़ी रही राप्तीसागर एक्सप्रेस

Sun, 05 Nov 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा के मनकापुर जंक्शन के पास सांड़ फंसने के कारण खड़ी ट्रेन।
विज्ञापन
मनकापुर/गोंडा। गोरखपुर से मद्रास जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन में अचानक सांड़ फंस जाने से एक घंटे तक ट्रेन लखपत नगर व मनकापुर के बीच खड़ी रही। काफी मशक्कत के बाद सांड़ को बाहर निकालकर ट्रेन को रवाना किया जा सका।
विज्ञापन

रविवार की सुबह राप्तीसागर एक्सप्रेस ट्रेन गोरखपुर से वाया मनकापुर मद्रास जा रही थी। ट्रेन जब मनकापुर जंक्शन के रेलवे गेट संख्या 243सी पर पहुंचने ही वाली थी कि इसी बीच लगभग सुबह 8ः32 बजे अचानक ट्रेन के आगे एक साड़ आकर फंस गया। जिसके बाद चालक ने ट्रेन को वहीं पर खड़ी करके घटना की सूचना स्टेशन मास्टर व अन्य अधिकारियों को दी। आनन-फानन आरपीएफ, जीआरपी, इंजीनियर, ऑपरेटिंग विभाग सहित तमाम कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। किसी तरह रस्से के सहारे सांड़ को बाहर निकाला गया। एक घंटे के मशक्कत के बाद 9ः35 बजे ट्रेन आगे के लिए रवाना हो सकी। इस घटना में सांड़ की भी मौत हो गई। आरपीएफ कोतवाल उदयराज ने बताया कि घटना के एक घंटे के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें