गोंडा। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है। खोड़ारे थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। कहा कि उसके पति की मौत हो चुकी है। इसके बाद उसके एक रिश्तेदार ने शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया। मामले में पीड़िता ने थाने में तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने बस्ती जिले के निवासी गुरु प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज किया है।
उधर, एक अन्य मामले में पिता ने तहरीर दी है। कहा कि उसकी नाबालिग बेटी को बहला कर दो लोगों ने छह माह तक दुष्कर्म किया। इस बीच उसकी बेटी गर्भवती हो गई। बेटी को आरोपी ने किसी से बताने पर मारने की धमकी दी थी। संवाद