फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप ने नींद का इंजेक्शन दे किया दुष्कर्म

विज्ञापन
फोटो-10-गोंडा में खरगूपुर के विशुनापुर स्थित झोलाछाप का मकान। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
खरगूपुर(गोंडा)। विशुनापुर कस्बे में एक झोलाछाप ने इलाज कराने आई महिला को नींद का इंजेक्शन देकर उससे दुष्कर्म किया। इसी बीच किसी ने दुष्कर्म का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते कस्बे में लोग आक्रोशित हो उठे। वीडियो को संज्ञान में लेते ही सीओ सिटी झोलाछाप के घर पहुंचे, तब तक वह पूरे परिवार के साथ फरार हो चुका था। पीड़िता ने आरोपी झोलाछाप के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है। वहीं, विशेष समुदाय का आरोपी होने के कारण एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। इधर, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाना खरगूपुर क्षेत्र के विशुनापुर कस्बे का रहने वाला झोलाछाप अजमल शेख अपने घर में क्लीनिक चलाता था। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दूसरे समुदाय की महिला 25 अक्तूबर की सुबह 11 बजे अजमल की क्लीनिक पर इलाज कराने गई थी। झोलाछाप ने महिला को पहले नींद का इंजेक्शन दिया, इसके बाद नींद की टैबलेट भी खिला दी। महिला के बेहोश होते ही उसने दुष्कर्म किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते कस्बे के लोग आक्रोशित हो उठे। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम, प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिंह झोलाछाप के घर पहुंचे। मगर वह परिवार के संग फरार हो चुका था।
पीड़िता के पति ने बताया कि उसकी शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। झोलाछाप अजमल उसका पारिवारिक डॉक्टर था। वर्षों से उसके परिवार के लोग इलाज कराते थे। बताया कि अजमल उसकी पत्नी के साथ पहले भी दुष्कर्म कर चुका है, लेकिन लोकलाज के कारण नहीं बताया था। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पीड़िता की तहरीर पर झोलाछाप अजमल शेख के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

20 साल से कर रहा डॉक्टरी, नहीं हुई कार्रवाई
खरगूपुर के विशुनापुर कस्बे में 20 साल से झोलाछाप अजमल शेख क्लीनिक चला रहा है। मगर स्वास्थ्य महकमा झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई करने से बचता रहा है। इसका फायदा उठाकर इलाज के बहाने महिलाओं से दुष्कर्म करता रहा। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य महकमा नहीं जागा। अभी तक स्वास्थ्य महकमे के अधिकारी न झोलाछाप का क्लीनिक सील किए और न ही कोई कार्रवाई की गई।

गोंडा में खरगूपुर के विशुनापुर में झोलाछाप की क्लीनिक में जांच करते डिप्टी सीएमओ डॉ. टीपी जायसवा?- फोटो : GONDA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें