फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: करनैलगंज में रामलीला 11 से

Mon, 08 Sep 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज। एक माह तक चलने वाली करनैलगंज की रामलीला का मंचन 11 सितंबर से शुरू होगा। रामलीला मैदान में कलश पूजन व ध्वजारोहण के साथ मंचन का आगाज करने की तैयारी की गई है। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मोहित पांडेय, महामंत्री कामतानाथ वर्मा व मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश मिश्र ने बताया कि करनैलगंज की रामलीला लगभग एक माह तक चलती है। इसमें शिव पार्वती विवाह, गणेश जन्म से लेकर लवकुश वीरता तक की लीला का अलग-अलग स्थानों पर मंचन होगा। शिव पार्वती विवाह से लेकर राम वनवास तक की लीला गुड़ाही बाजार स्थित श्रीरामलीला भवन में होगी। रावण वध तक की लीला रामलीला मैदान में होगी। भरत मिलाप गाड़ी बाजार में होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें