गोंडा। कटरा बाजार के प्राइमरी स्कूल अशोकपुर की शिक्षिका डॉ. नीतू जायसवाल ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को राखी भेजी है। इसके साथ ही मांग की है कि हर प्राइमरी व पूर्व माध्यमिक स्कूल में महिला शिक्षिका की नियुक्ति अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। इससे बेटियों के लिए चलाए जा रहे अभियान पढे़ं बेटियां-बढे़ं बेटियां को बेहतर सफलता मिलेगी।
शिक्षिका ने कहा कि वर्तमान में सरकार की ओर से स्कूलों का कायाकल्प किया गया है। इससे विद्यार्थियों की संख्या भी बढ़ी है। हर स्कूल में 60 फीसदी से अधिक बेटियां हैं। ऐसे में हर स्कूल में महिला शिक्षक की तैनाती जरूरी है। जिन स्कूलों में शिक्षिका की तैनाती नहीं है, वहां होनी चाहिए।