गोंडा। हलधरमऊ ब्लॉक में तैनात अकेडमिक रिसोर्स पर्सन राखाराम ने अपनी मेहनत के दम पर राज्य शिक्षक सम्मान पुरस्कार के लिए स्थान बनाया है। वहीं, शासन स्तर से निर्धारित मानकों में इटियाथोक के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रवक्ता राम स्वरूप पांडेय समेत जिले के अलग-अलग विद्यालयों के शिक्षकों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इनमें गोंडा जीजीआईसी की सहायक शिक्षिका मनीष भोजपुरिया, जीआईसी के ऋषि कुमार शुक्ल, राजवर्धन श्रीवास्तव, डुमरियागंज शीलतादेवी मेमोरियल शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य रमेश कुमार गुप्ता, गिलौली राजकीय हाईस्कूल की प्राची यादव, प्रतिमा व राजेश टंडन शामिल हैं। मंगलवार को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राधाकृष्णन की जयंती पर इन शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।