फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: विज्ञान प्रदर्शनी में गोंडा के राजकुमार अव्वल

Wed, 11 Oct 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में राज्य स्तरीय पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित करती जिला​धिकारी नेहा शर्मा। -संवाद
विज्ञापन
गोंडा। प्रदेश मुख्यालय के अटल बिहारी बाजपेयी साइंटिफिक कनवेंशन सेंटर में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में गोंडा के राजकुमार मिश्र ने प्रथम पुरस्कार जीता है। जबकि रामसजीवन को सांत्वना पुरस्कार मिला है। लखनऊ में आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों से युवा वैज्ञानिक व नव प्रवर्तकों ने भाग लिया था।
विज्ञापन

इसमें परसपुर के पसका निवासी राजकुमार मिश्र ने कबाड़ से बोलेरो गाड़ी खरीदकर उसमें धान कुटाई की मशीन फिट कर गांव-गांव जाकर धान कुटाई कर लोगों को स्वावलंबी बनने का संदेश दिया। इसके लिए राजकुमार के मॉडल को प्रथम पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने इसके लिए पुरस्कार स्वरूप दस हजार रुपये की देकर राजकुमार को सम्मानित किया। वहीं छुट्टा जानवरों को पकड़ने का यंत्र बनाने वाले रामसजीवन को सांत्वना पुरस्कार के रूप में तीन हजार रुपये प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें