फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: त्योहार विशेष आरक्षित ट्रेन चलाएगा रेलवे

Fri, 27 Sep 2024 05:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। रेलवे प्रशासन ने आगामी त्योहारों पर होने वाली अतिरिक्त भीड़ को लेकर विशेष ट्रेन के संचालन का खाका तैयार किया है। विशेष ट्रेन (04526/04525) सरहिंद-सहरसा-अंबाला कैंट साप्ताहिक अनारक्षित त्यौहार विशेष एक्सप्रेस का संचलन अंबाला कैंट से 07, 14, 21, 28 अक्तूबर तथा 04, 11 एवं 18 नवंबर प्रत्येक सोमवार को तथा सहरसा से 08, 15, 22, 29 अक्तूबर तथा 05, 12 एवं 19 नवंबर प्रत्येक मंगलवार को 07 फेरों के लिए किया जाएगा। जिसके तहत (04525) सरहिंद-सहरसा साप्ताहिक अनारक्षित त्यौहार विशेष ट्रेन 07, 14, 21, 28 अक्तूबर तथा 04, 11 एवं 18 नवंबर को प्रत्येक सोमवार को सरहिंद से सुबह 11.25 बजे सीतापुर से देर रात 11.55 बजे, दूसरे दिन गोंडा से देर रात 02.45 बजे, गोरखपुर से सुबह 05.35 तथा सिमरी बख्तियारपुर से शाम 3.30 बजे छूटकर सहरसा शाम 5.00 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में (04526) सहरसा-अंबाला कैंट साप्ताहिक अनारक्षित त्योहार विशेष एक्सप्रेस ट्रेन 08, 15, 22, 29 अक्तूबर तथा 05, 12 एवं 19 नवंबर को प्रत्येक मंगलवार को सहरसा से शाम 7.15 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गोरखपुर से सुबह 06.00 बजे, गोंडा से सुबह 08.15 बजे, मुरादाबाद से शाम 5.20 बजे तथा यमुनानगर जगाधरी से रात 9.22 बजे छूटकर अंबाला कैंट रात 10.20 बजे पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें