गोंडा रेलवे यार्ड में पूर्वाभ्यास करते एनडीआरएफ के जवान। - संवाद
गोंडा। रेलवे यार्ड गोंडा में बृहस्पतिवार दोपहर यात्री ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर रेल प्रशासन में हड़कंप सा मच गया। सेफ्टी से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ एनडीआरफ टीम मौके पर पहुंच गई। बाद में पता चला कोई दुर्घटना नहीं हुई, बल्कि सुरक्षा इंतजाम परखने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे की महाप्रबंधक सौम्या माथुर के निर्देश पर पूर्वाभ्यास कराया गया है। वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी (सीनियर डीएसओ) डॉ. शिल्पा कनौजिया की निगरानी में एनडीआरफ के साथ सुरक्षा व संरक्षा की पड़ताल की गई। इस दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक गिरीश कुमार सिंह, स्टेशन अधीक्षक आरएस मीणा, आरपीएफ इंस्पेक्टर नरेंद्र पाल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।