फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हादसे में प्रभावित 16 यात्रियों को रेलवे ने दिए 62 लाख

Tue, 23 Jul 2024 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोंडा। चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस हादसे में मृत यात्रियों के आश्रितों व घायलों को रेलवे ने 62 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी है। डीएम नेहा शर्मा ने बताया कि पहले चरण में सूचीबद्ध 16 यात्रियों में से चार मृतकों के आश्रितों को 40 लाख, गंभीर घायलों को 20 लाख और चार सामान्य घायलों को 50-50 हजार रुपये के हिसाब से दो लाख रुपये दिए गए हैं।

पिकौरा गांव के पास बीते बृहस्पतिवार को हुए रेल हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई थी। 33 लोग घायल हुए थे, जिसमें आठ यात्रियों की हालत गंभीर थी। हादसे में अररिया (बिहार) के सरोज कुमार सिंह, सेक्टर-26 चंडीगढ़ (मूल निवास-धनेटी अलीगंज, बरेली) के राहुल, मधेपुरा (बिहार) के राकेश कुमार और महराजगंज (उ.प्र.) के राजेश राजभर की मौत हो गई थी। चारों मृतकों के परिजनों को तत्काल प्रभाव से 50-50 हजार रुपये की नकदी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त 9.5 लाख रुपये प्रति मृतक के आश्रित के बैंक खाते में सहायता धनराशि भेजी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जिला प्रशासन की संस्तुति के बाद इन्हें पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से यह रकम मुहैया कराई गई।
विज्ञापन

इसके अलावा गंभीर रूप से घायल आठ यात्रियों को 2.50-2.50 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई। इनमें सर्वेश शुक्ल, छोटी कुमारी, शौकत अंसारी, प्रमोद कुमार यादव, शंंभू कुमार, राम इकबाल, नूर मोहम्मद व शिवम कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन

सामान्य रूप से घायल नाजरीन बानो, कोमल कुमारी, एडमाड लकरा व तरुण कुमार को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई है। गोंडा से लखनऊ रेफर किए गए शिवम कुमार और तरुण कुमार की हालत अब खतरे से बाहर है। पूर्वोत्तर रेलवे की कमेटी ने इन दोनों में से सिर्फ शिवम को ही गंभीर घायल की श्रेणी में माना है। जबकि तरुण को सामान्य रूप से जख्मी घोषित किया गया। इसके अलावा अन्य घायलों को भी सहायता देने की कार्रवाई रेलवे कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें