फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: छपिया व मसकनवा में बनेगा रेलवे अंडरपास

Sat, 21 Jun 2025 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। रेलवे ने छपिया व मसकनवा में दो अंडरपास के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है। केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने स्वामी नारायण छपिया स्टेशन से दो किलोमीटर दूर पूरब में और मसकनवा रेलवे स्टेशन के समीप अंडरपास के निर्माण के लिए रेलवे के अफसरों को पत्र लिखा था। इसमें स्थानीय लोगों की परेशानी का हवाला दिया गया था। पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री को पत्र भेजकर जानकारी दी है कि दोनों स्थानों पर अंडरपास का निर्माण स्वीकृत कर दिया गया है। सर्वे का कार्य पूरा हो गया है। मानसून के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें