फोटो-29-गोंडा रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से बात करते पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम अ?
- फोटो : GONDA
गोंडा। रेलवे के उत्तरोत्तर विकास के साथ ही यात्रियों को बेहतर सुविधाएं दिए जाने का प्रयास किया जा रहा है। सुविधा और सुरक्षा देना रेलवे प्रशासन का कर्तव्य है। ये बातें पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्रा ने शनिवार को गोंडा रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान कही। उन्होंने सीतापुर से गोंडा तक विंडो निरीक्षण किया।
महाप्रबंधक ने बताया कि अति शीघ्र ही बुढ़वल से गोंडा के बीच तीसरी रेल लाइन बिछाने का कार्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने गोंडा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-दो पर स्पेशल ट्रेन से उतरने के पश्चात अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिया कि ईमानदारी पूर्वक और कड़ी मेहनत से काम को संपादित करें।
उन्होंने कहा कि रेलवे के विकास में कोई गतिरोध पैदा नहीं होने दिया जाएगा। लापरवाही करने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। महाप्रबंधक के साथ लखनऊ डिवीजन के नवागत मंडल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार व अपर मंडल रेल प्रबंधक शिशिर सोमवंशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।