फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे क्रॉसिंग के पास से हटाया गया अतिक्रमण

विज्ञापन
फोटो-11 गोंडा के झिलाही बाजार में अतिक्रमण पर चलाई जा रही जेसीबी। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। तहसीलदार की मौजूदगी में आरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने बुधवार को झिलाही बाजार रेलवे क्रॉसिंग के पास से अवैैध अतिक्रमण हटवाया। रेलवे के वरिष्ठ पुलिस आयुक्त चंद्रमोहन के निर्देश पर झिलाही बाजार क्रॉसिंग के पास पक्की दीवार का निर्माण कर टिन शेड के नीचे दुकान करने वालों के अतिक्रमण पर जेसीबी चलाई गई।
विज्ञापन

इस दौरान मेडिकल की दुकान, मिठाई की दुकान सहित करीब एक दर्जन दुुकानों को हटाया गया। अतिक्रमण हटाने वाली टीम में कोतवाल मनोज कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक रेलवे आरपीएफ उदयराज, दतौली चौकी प्रभारी उमेश, जिगना चौकी प्रभारी अरविंद कुमार, मछली बाजार चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक शशांक मौर्य, उपनिरीक्षक बलिराम सिंह आदि रहे।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें