गोंडा। आखिरकर सातवीं बार प्रयास करने के बाद रेलवे बोर्ड ने एप्रेन बदलने के कार्य को हरी झंडी दे दी। स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-एक पर वाशेबल एप्रेन बदलने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। 15 अप्रैल से 29 मई तक काम पूरा कराने की योजना बनाई गई है।
स्टेशन पर वाशेबल एप्रेन बदलने के काम के चलते 45 दिन तक 28 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। 10 ट्रेनें निरस्त भी की गईं हैं। कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन भी किया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि गोंडा स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-एक पर वाशेबल एप्रेन बदलने का काम पूरा होने पर प्लेटफॉर्म के ट्रैक की साफ-सफाई में काफी सुविधा होगी। साथ ही स्वच्छता की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।