फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मिठाई की दुकानों पर छापा

Wed, 28 Oct 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा बाजार। दीपावली के मद्देनजर बुधवार को एफएसडीए की टीम ने कस्बे में मिठाई की दुकानों की जांच की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि अनिल कुमार और रोहित कुमार की डेयरी से दूध के नमूने लिए गए। बाराबंकी स्वीट और दिनेश कुमार स्वीट पर साफ-सफाई ठीक नहीं मिलने पर नोटिस जारी किया गया। कई दुकानों पर मिठाई की ट्रे में उपयोग की अंतिम तिथि अंकित नहीं थी। दुकानदारों को चेतावनी देकर नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। छापेमारी की सूचना पर कई दुकानें बंद हो गईं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें