गोंडा। कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने विश्नोहरपुर स्थित आवास पर कहा कि राहुल गांधी को किसी पर भी भरोसा नहीं है। उन्होंने चुनाव आयोग को लेकर राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया। कहा कि राहुल को न तो चुनाव आयोग के ऊपर भरोसा है और न ही न्याय पालिका पर। सरकार पर भी भरोसा नहीं। यदि उनको दिक्कत है तो न्याय पालिका की शरण में जाएं या फिर संसद में चर्चा कराकर कानून में परिवर्तन कराएं, लेकिन उनको कहीं न कहीं तो भरोसा होना चाहिए। (संवाद)