गोंडा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में बृहस्पतिवार की शाम को कांग्रेसियों ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया। कहा कि भाजपा सरकार ने लोकतंत्र के हनन का कुत्सित प्रयास किया है।
कांग्रेस सेवादल के तत्वावधान में लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा से कैंडल मार्च निकाला गया। कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष प्रद्युम्न शुक्ला, जिला प्रवक्ता शिव कुमार दुबे, राजीव सिह, ज्ञानचंद्र श्रीवास्तव, बेबी मिश्रा,राम सिंगार भारती, आशा मिश्रा, हरिराम वर्मा, रितेश चतुर्वेदी, योगेश पांडेय, राम जनक वर्मा, शिवम पांडेय, अजय वर्मा, विकास दुबे उपस्थित रहे। संवाद