गोंडा। कस्बा परसपुर के कटहरी बाग स्थित हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक हजरत बाबा शहीद मर्द का तीन दिवसीय सालाना उर्स धूमधाम से मनाया गया। अकीदतमंदों ने उनके आस्ताने (दरगाह) पहुंच मत्था टेका। इस दौरान दरगाह पर लोगों ने चादर भी चढ़ाई। देर रात तक कव्वाली प्रोगाम भी चलता रहा।
खादिम गुलाम मुस्तफा वारसी ने बताया कि हजरत बाबा शहीद मर्द के सालाना उर्स के मौके पर शुक्रवार को तकरीर का प्रोग्राम हुआ। जिसमें हाफिज फूल मोहम्मद, हाफिज नूर मोहम्मद व हाफिज सिराज शामिल हुए। शनिवार को महफिले शमां, गागर चादर व कव्वाली हुई। बाबा के आस्ताने कटहरी बाग से गागर चादर का जुलूस निकाला गया। जौनपुर के कव्वाली परवेज चतुर्वेदी व फिरोजाबाद के इमरान साबरी, गोंडा के रफीक व स्थानीय कव्वाल ऐनुलहक के बीच जोरदार मुकाबला हुआ जो देर रात तक चलता रहा। इस दौरान यहां एक मेला भी लगा। इस अवसर पर शेर मोहम्मद, मोहम्मद शब्बीर वारसी, रहमत अली राइनी उपस्थित रहे।