फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: एक्सईएन के खिलाफ जनजागरण अभियान

Fri, 11 Sep 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
मुख्य अ​भियंता सरयू परियोजना द्वितीय हिमांशु कुमार को ज्ञापन सौंपते सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स स
विज्ञापन
गोंडा। सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ सिंचाई विभाग के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शुक्रवार को संघर्ष सप्ताह के तहत जनजागरण अभियान चलाया। मुख्य अभियंता (सरयू परियोजना द्वितीय) हिमांशु कुमार को ज्ञापन सौंपकर सिंचाई निर्माण खंड-सिद्धार्थनगर के अधिशासी अभियंता सतीश कुमार पर विभागीय आदेशों की कथित अवहेलना, प्रशासनिक अनियमितता और भेदभाव के आरोप लगाए। संघ अध्यक्ष गुरु प्रकाश संत व सचिव मंगलराम ने बताया कि बाढ़ कार्यों में कार्य आवंटन की कथित अनियमितता समेत अन्य मामलों की शिकायत उच्चाधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की। इस दौरान रवि यादव, विवेक प्रियदर्शी समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें