फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नंगे पैर खड़े बच्चे को जूते व ऊनी कपड़े दिलाए

Sat, 06 Dec 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। एसपी विनीत जायसवाल की एक मानवीय पहल सामने आई है। पुलिस लाइन के बाहर सड़क किनारे नंगे पैर खड़े एक बच्चे को उन्होंने ऊनी कपड़े व जूते दिलाकर मदद की। एसपी शनिवार को अपने कार्यालय जा रहे थे। तभी उनकी नजर पुलिस लाइन के बाहर सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूर परिवार के बच्चे पर पड़ी। बच्चा गिट्टी-पत्थर पर नंगे पैर खड़ा रो रहा था। ये देख एसपी ने अपनी गाड़ी रुकवाई और उसके लिए ऊनी कपड़े और जूते का इंतजाम कराया। इससे बच्चे का चेहरा खिल उठा। एसपी ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो साझा करते हुए आम जनता से अपील की है कि यदि वे सक्षम हैं और आसपास कोई जरूरतमंद व्यक्ति या बच्चा दिखाई दे तो मदद अवश्य करें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें