फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: विवादित पोस्ट के विरोध में थाने पर प्रदर्शन

Mon, 08 May 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने का आरोप लगाते हुए सोमवार को तमाम लोगों ने थाने के सामने प्रदर्शन कर थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। शाहान अख्तर राईनी व अंसार अहमद सलमानी की अगुवाई में सोमवार को दो दर्जन से अधिक लोग थाने पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। थानाध्यक्ष ब्रह्मानंद सिंह को दिए गए ज्ञापन में कहा कि क्षेत्र के एक व्यक्ति ने मतदान के दिन सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट डाली है। लोगों ने आरोपी युवक पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने भीड़ को समझाकर शांत किया। इस दौरान अशफाक अंसारी, शाहिद अली सिद्दीकी, नुरुल हसन, हलीम, अतहर, अब्दुल वाहिद, जुबेर, इसरार अहमद, अरशद, अतहर मौजूद रहे। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें