फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन

Sun, 11 Jan 2026 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार व मंदिरों पर हमले के विरोध में आम आदमी पार्टी ने रविवार को अंबेडकर चौराहे पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र उर्फ अज्जू पंडित ने कहा कि इस गंभीर मुद्दे पर सरकार की चुप्पी न केवल दुर्भाग्यपूर्ण बल्कि चिंताजनक भी है। सरकार व्यापारिक हितों को प्राथमिकता देते हुए पड़ोसी देश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार की अनदेखी कर रही है। बौद्ध प्रांत के मीडिया प्रभारी विपिन तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार को बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ तत्काल कड़े कदम उठाने चाहिए। उन्होंने मांग की कि जब तक हालात सामान्य नहीं होते, तब तक बांग्लादेश से सभी प्रकार के व्यापार पर रोक लगाई जाए। इस दौरान दिग्गज पांडेय, शिवाराम शुक्ल, मंजू देवी, लक्ष्मी देवी, विवेक शुक्ल आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें