फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मेडिकल कॉलेज में आईसीयू शुरू करने का प्रस्ताव

Thu, 01 Oct 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
डॉ. संतोष कुमार वर्मा, प्रभारी प्रधानाचार्य 
विज्ञापन
गोंडा। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में मरीजों को बेहतर इलाज और आवागमन की सुविधा देने की तैयारी है। आईसीयू के संचालन के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। संसाधन और मानव संसाधन उपलब्ध होने पर आईसीयू शुरू किया जाएगा। बृहस्पतिवार को पत्रकारों से वार्ता में नवागत कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ. संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट पर जाम की समस्या के समाधान के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद जरूरी कार्य कराया जाएगा। मेडिकल कॉलेज में कार्डियोलॉजिस्ट का पद अभी सृजित नहीं है। इसके लिए शासन से मांग की जाएगी। फिलहाल मेडिसिन विभाग हृदय रोगियों का इलाज कर रहा है। इस दौरान सीएमएस डॉ. अनिल तिवारी, एमएस डॉ. आफताब आलम, डॉ. रजनीश समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें