फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नंदिनीनगर में आज जुटेंगे प्रगतिशील किसान

Wed, 12 Apr 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा के नंदिनीनगर इनडोर स्टेडियम में तैयारियों का जायजा लेते सांसद। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। मोटे अनाज को बढ़ावा देने के क्रम में बृहस्पतिवार को श्रीअन्न की प्राकृतिक और जैविक खेती विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नंदिनीनगर महाविद्यालय के इंडोर स्टेडियम में होगा। पद्मश्री सम्मान से नवाजे गए तीन विशिष्ट अतिथि भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजक व कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बुधवार को तैयारियों का जायजा लिया। प्राचार्य बीएल सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों में पद्मश्री कंवल सिंह चौहान (सोनीपत), पद्मश्री सेठपाल सिंह (सहारनपुर), पद्मश्री चंद्रशेखर सिंह (वाराणसी) और पूर्व डीएसपी शैलेंद्र सिंह (लखनऊ) के नाम शामिल हैं। प्राचार्य ने बताया कि कार्यक्रम में देवीपाटन मंडल से हजारों किसानों को आमंत्रित किया गया है। कॉलेज प्रबंधन द्वारा सभी ब्लॉकों से किसानों को आयोजन स्थल तक लाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है। आयोजन को लेकर काॅलेज के इंडोर स्टेडियम में व्यापक तैयारियां की गईं हैं।
विभागों द्वारा प्रदर्शनी के लिए स्टाॅल भी बनाए गए हैं। इसमें अयोध्या के आचार्य नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय के साथ ही पांच कृषि विज्ञान केंद्र, रेशम विभाग, गन्ना विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, मत्स्य विभाग व कृषि विभाग के साथ ही बलरामपुर से जैविक खेती करने वाले थारु जनजाति के किसान प्रदर्शनी लगाएंगे। प्रोजेक्टर के माध्यम से भी क्षेत्रीय किसानों को मोटे अनाज की प्राकृतिक खेती की तकनीकी जानकारी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें