फोटो-26-गोंडा के जिला पंचायत परिसर में कृत्रिम अंग वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ करते सांसद व विधायक?
- फोटो : GONDA
गोंडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत शनिवार को जिला पंचायत सभागार में 738 दिव्यांगजनों ने सहायक उपकरण का वितरण किया गया। कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण पाकर दिव्यांगों के चेहरे खिल उठे।
जिला पंचायत सभागार में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण कंपनी एलमिको, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में सहायक उपकरण का नि:शुल्क वितरण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद कीर्तिवर्धन सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह, विधायक मेहनौन विनय कुमार द्विवेदी रहे। कार्यक्रम में सदर तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए 738 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल के साथ विभिन्न सहायक उपकरण बांटे गए। सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह, सांसद गोंडा के प्रतिनिधि राजेश सिंह, रमाशंकर मिश्रा, महिला मोर्चा की अध्यक्ष बीना राय के साथ अन्य मौजूद रहे। संवाद