फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पृथ्वीनाथ मंदिर व झालीधाम का होगा सुंदरीकरण

Fri, 20 Sep 2024 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले के महाभारत कालीन शिवमंदिर पृथ्वीनाथ व प्रसिद्ध संत स्वामी राममिलन दास की तपोस्थली झालीधाम का 190.63 लाख रुपये से विकास किया जाएगा। इसमें फुटपाथ और अतिथि गृह बनेगा। इतना ही नहीं पोखरे का सुंदरीकरण भी कराया जाएगा। सीढि़यों के साथ ही समुचित इंतजाम होंगे। इसके लिए बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने पृथ्वीनाथ में कार्यदायी संस्था व अधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति तैयार की।
विज्ञापन

पर्यटन जिला सूचना अधिकारी वंदना पांडेय ने बताया कि पौराणिक मंदिर पृथ्वीनाथ और स्वामी राममिलन दास की तपोस्थली झालीधाम में लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसके बावजूद लंबे समय से पृथ्वीनाथ और झालीधाम का विकास नहीं हो पाया। पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए शासन स्तर से कुल 190.63 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। वहीं, सीएंडडीएस को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि पृथ्वीनाथ मंदिर के पोखरे का सुंदरीकरण किया जाएगा। इसमें सीढि़यां बनाई जाएंगी। साथ ही चारों तरफ फुटपाथ बनेगा। श्रद्धालुओं को ठहरने के लिए अतिथि गृह का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

तपोस्थली झालीधाम मंदिर के पास पोखरे का निर्माण होगा। पैदल पथ का भी निर्माण किया जाएगा। डीएम ने झालीधाम व पृथ्वीनाथ मंदिर का भ्रमण किया। साथ ही झालीधाम में कामधेनु गाय को दुलराया। इस दौरान एसडीएम सदर अवनीश त्रिपाठी और एडीपीआरओ जीडी जैन समेत अन्य मौजूद रहे।

जिला प्रशासन की ओर से तैयार की गई कार्ययोजना को लेकर पृथ्वीनाथ मंदिर के महंत जगदंबा प्रसाद तिवारी असंतुष्ट नजर आए। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के सामने बात रखी गई है। इस दौरान श्रद्धालुओं को देखते हुए कार्ययोजना तैयार नहीं की गई है। मंदिर के आसपास व्यवस्थाएं काफी खराब हैं। ऐसे में जरूरत के मुताबिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। जिला पर्यटन अधिकारी ने बताया कि जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें