फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: खानपान में सुधार कर आर्थराइटिस से करें बचाव

Sun, 12 Oct 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। विश्व आर्थराइटिस दिवस पर रविवार को मेडिकल कॉलेज के आर्थो विभाग में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें डॉक्टरों ने खानपान में सुधार कर आर्थराइटिस से बचाव करने के तरीके बताए। हड्डी रोग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अरुण मिश्र ने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में जोड़ों का दर्द व सूजन की समस्या आम हो गई है। ठंड में यह समस्या ज्यादा बढ़ जाती है। खानपान में बदलाव कर इस दर्द से राहत पाई जा सकती है। सेब का सेवन करने से आर्थराइटिस के मरीजों को राहत मिल सकती है। संतरा, मौसमी, नीबू और आंवला को अपनी डाइट में शामिल करें। डॉ. शुभम, डॉ. पूजा, डॉ. अनिल, डॉ. सौरभ शुक्ल आदि ने आर्थराइटिस से बचाव के तरीक बताए। इस दौरान आफताब, आनंद सागर, प्रेम आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें