नवाबगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डीएम प्रियंका निरंजन ने सोमवार को थाने के पास स्थित शत्रु संपत्ति की जमीन का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को पैमाइश कराकर हेलीपैड, मंच, गैलरी और आपातकालीन रास्ते सहित सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर उगी झाड़ियों की साफ-सफाई कराने को कहा। यद्यपि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, फिर भी संभावित दौरे के मद्देनजर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। डीएम ने तरबगंज से नवाबगंज तक सड़क चौड़ीकरण कार्य का भी जायजा लिया। (संवाद)