फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: प्रवीण अध्यक्ष व वैभव बने मंडलीय मंत्री

Sat, 29 Aug 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
जीआईसी में एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदा​धिकारियों को सम्मानित करते निर्वाचन अ​
विज्ञापन
गोंडा। यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन की मंडलीय कार्यकारिणी का चुनाव शनिवार को निर्विरोध संपन्न हुआ। शहर के जीआईसी में आयोजित एसोसिएशन के द्विवार्षिक अधिवेशन में मंडल के चारों जिलों के पदाधिकारी शामिल हुए। चुनाव अधिकारी अफजल एवं रामचंद्र श्रीवास्तव की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई। कार्यकारिणी में प्रवीण सिंह अध्यक्ष, वैभव पांडेय मंडलीय मंत्री, अब्दुल रहमान उपाध्यक्ष, अनूप कुमार सिंह कोषाध्यक्ष तथा संजीत उपाध्याय ऑडिटर चुने गए। अधिवेशन का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि डीआईओएस डॉ. रामचंद्र व बीएसए अमित कुमार सिंह ने किया। विशिष्ट अतिथि समाज कल्याण अधिकारी सत्यप्रकाश सिंह रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें