फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: स्कूली बच्चों में नशे की लत रोकने के लिए गठित होेंगे प्रहरी क्लब

Tue, 06 Aug 2024 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। स्कूली बच्चों में नशे की लत रोकने के लिए प्रत्येक कक्षा में बाल प्रहरी क्लब का गठन किया जाएगा। वहीं स्कूली बच्चों में नशीली दवाओं का दुरुपयोग, अवैध व्यापार और मानव तस्करी पर रोक लगाई जाएगी। प्रहरी क्लब में कक्षाध्यापक को अध्यक्ष नामित किया जाएगा। छात्र क्लब के सदस्य होंगे। इस दौरान कक्षाध्यापक बच्चों को प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने बताया कि जिले के माध्यमिक शिक्षा परिषद के राजकीय, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों के अलावा सीबीएसई बोर्ड के विद्यालयों के प्रत्येक कक्षा बाल्य प्रहरी क्लब गठन के लिए निर्देश दिए गए हैं। विद्यालयों में कक्षा छह से 12 तक बच्चों को नशा मुक्ति अभियान के तहत बाल प्रहरी क्लब में जोड़ा जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि इससे स्कूली बच्चों में नशीली दवाओं में दुरुपयोग, अवैध व्यापार और मानव तस्करी के लिए खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। पहले चरण में कक्षाध्यापक बच्चों को प्रशिक्षित करेंगे। वहीं दूसरे चरण में छात्र अपने आसपास लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया जाएगा। गठित क्लब एक युद्ध नशा के विरुद्ध थीम पर काम करेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को दिशा-निर्देश दिया है। जल्द ही सभी विद्यालयों की प्रत्येक कक्षा में बाल्य प्रहरी क्लब सक्रिय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें