फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पति-पत्नी का झगड़ा निपटाने पहुंचे प्रधान के जेठ को मार डाला

Mon, 13 Mar 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पड़ोस में पति-पत्नी के बीच हो रहे पारिवारिक झगड़े को शांत कराने की कीमत ग्राम प्रधान के जेठ राम अवतार को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। सोमवार दोपहर विवाद सुलझाने पहुुंचे राम अवतार काे बीचबचाव के दौरान गंभीर चोटें आईं। नाजुक हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मामले में प्रधान पति और मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

छपिया थाना के तेंदुवा रानीपुर की प्रधान मिथलेश के जेठ राम अवतार पांडेय सोमवार को पड़ोस में ही झगड़ रहे रामशंकर व उसकी पत्नी को शांत कराने गए थे। इसी बीच अचानक उन्हें चोट लग गई। इससे राम अवतार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां सिर व नाक में ज्यादा चोट होने के कारण डॉ. संजय कुमार ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
चौकी प्रभारी मसकनवा बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि घायल राम अवतार ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। राम अवतार के भाई रामप्रकाश पांडेय ने बताया कि गांव के बनकटवा मजरा निवासी राम शंकर अपनी पत्नी से मारपीट कर रहा था। उधर से जा रहे बड़े भाई राम अवतार पांडेय झगड़ा शांत कराने पहुंचे। बीच-बचाव के दौरान उन्हें मार डाला गया।
विज्ञापन

छपिया इंस्पेक्टर शतानंद पांडेय ने बताया कि रामप्रकाश पांडेय की तहरीर पर रामशंकर के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व छानबीन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें