फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो-18-गोंडा के महाराजगंज में जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते कांग्रेसी। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी व ईडी के नाम पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को परेशान किए जाने के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेसी ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस भवन से जुलूस निकाल रहे कांग्रेसियों ने नगर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जिन्हें कोतवाली लाया गया। बाद निजी मुचलके पर कांग्रेसियों को रिहा किया गया।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी ने विभिन्न मुद्दों व मांगों को लेकर राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आयोजन किया गया। कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता महाराजगंज स्थित कांग्रेस भवन में एकत्र हुए। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार संवैधानिक संस्थाओं को तोड़ रही है। ईडी व सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है। देश में महंगाई बढ़ रही है। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी को ईडी की जांच के नाम पर परेशान किया जा रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पदाधिकारियों ने कहा कि देश को कांग्रेस ही बचा सकती है।
इसके बाद कांग्रेस भवन से जुलूस निकाला गया। जैसे ही कांग्रेसी सड़क पर पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे तभी पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। कांग्रेसियों को पुलिस ने नगर कोतवाली में पहुंचा दिया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पुलिस ने उन्हें चार घंटे तक कोतवाली में बैैठाए रखा। वहीं नगर कोतवाल पंकज सिंह का कहना है कि कांग्रेस के सात कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया था। जिन्हें आधा घंटा के बाद निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान शहर अध्यक्ष रफीक रैनी, अरविंद सिंह, जलील अहमद खां, शिवकुमार दूबे, प्रद्युम्न शुक्ला, अनीस नाना, पंकज चौधरी, प्रमोद मिश्र, हरिराम वर्मा, डॉ. सद्दाम हुसैन, राममूर्ति पाल, मोबीन खां, सिराज अहमद, रामसिंगार भारती, बेबी मिश्रा, आशा मिश्रा, पूनम वर्मा, राम उजागर वर्मा, रिजवान, इरफान शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें