गोंडा। देवीपाटन मंडल में औषधि विभाग के प्रशासनिक दायित्व में बदलाव किया गया है। वर्तमान सहायक आयुक्त (औषधिृ) मुकेश कुमार जैन का तबादला वाराणसी मंडल के लिए कर दिया गया है। वाराणसी मंडल के सहायक आयुक्त (औषधि) प्रबोध रस्तोगी को देवीपाटन मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस तबादले को लोग कोडीन सिरप मामले को लेकर चल रही कार्रवाई से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि विभागीय कर्मी इसे सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया बता रहे हैं। (संवाद)