फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: इटियाथोक में चार, धानेपुर में आठ घंटे गुल रही बिजली

Sun, 23 Aug 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटियाथोक/धानेपुर/विश्नोहरपुर। इटियाथोक में शनिवार शाम 10 एमवीए ट्रांसफार्मर का जंपर दगने से करीब 70 गांवों की बिजली चार घंटे गुल रही। वहीं, धानेपुर में 33 केवी लाइन का तार टूटने से करीब 50 गांवों की बिजली आपूर्ति आठ घंटे बाधित रही। इटियाथोक के जेई अंकुर वर्मा ने बताया कि शाम करीब 06:30 बजे जंपर दग गया था। रात 10 बजे आपूर्ति बहाल की गई। उपभोक्ताओं ने बिजलीकर्मियों पर फोन नहीं उठाने का आरोप लगाया। धानेपुर के जेई रामचरित्र ने बताया कि इटियाथोक के पास 33 केवी लाइन का तार टूट गया था। पेट्रोलिंग के बाद फाॅल्ट मिला। रात करीब 12 बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई। नवाबगंज में लगातार कटौती और ट्रिपिंग से लोग परेशान हैं। ढेमवा, वजीरगंज प्रथम-द्वितीय, दुर्गागंज और जैतपुर फीडरों पर दिनभर बिजली की आवाजाही लगी रहती है। ग्रामीणों का आरोप है कि शाम होते ही उपकेंद्र का सीयूजी नंबर बंद कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें