फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 30 घंटे बाद बहाल हुई मेहनौन उपकेंद्र की बिजली

Sun, 26 Jul 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में रोस्टिंग, लोकल फॉल्ट और अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ताओं की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। मेहनौन विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति 30 घंटे बाद बहाल हुई, जबकि तरबगंज, खरगूपुर, इटियाथोक, मसकनवा, करनैलगंज व परसपुर में ट्रिपिंग व खराब ट्रांसफार्मरों के कारण लोग उमस भरी गर्मी में बेहाल रहे। मेहनौन विद्युत उपकेंद्र के जेई अवनीश पांडेय ने बताया कि धानेपुर काली मंदिर के पास 33 केवी लाइन में आए फॉल्ट को दुरुस्त करने के बाद शनिवार रात नौ बजे आपूर्ति बहाल करा दी गई। उधर, खरगूपुर विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में शनिवार रात नौ बजे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जो करीब तीन घंटे बाद बहाल हो सकी। तरबगंज क्षेत्र के डुमरियाडीह फीडर पर शनिवार देर रात आपूर्ति ठप होने के बाद रविवार सुबह 11 बजे तक बिजली बहाल नहीं हो सकी। एसडीओ मुकेश ने बताया कि पथार गांव के पास जंपर कटने से आपूर्ति बाधित हुई थी, जिसे ठीक कराया जा रहा है। इटियाथोक उपकेंद्र के सादीपुरवा (पारासराय) में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर सात दिन बाद भी नहीं बदला जा सका है। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत के बावजूद विभाग केवल आश्वासन दे रहा है। वहीं, ईस्ट फीडर पर ओवरलोडिंग के कारण रातभर बार-बार ट्रिपिंग होती रही। रविवार सुबह पेट्रोल पंप फीडर के पैनल में खराबी आने से करीब 20 गांवों की बिजली चार घंटे तक बाधित रही। मसकनवा क्षेत्र में रोस्टिंग और लोकल फॉल्ट के चलते दिन और रात में कई बार बिजली की आवाजाही बनी रही। परसपुर कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी अघोषित बिजली कटौती, ट्रिपिंग और लो वोल्टेज से जनजीवन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें