परसपुर। नौ सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को डाक कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया। भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ के क्षेत्रीय सचिव शिवमूर्ति सिंह ने बताया कि कर्मचारियों का शोषण बंद करने, भ्रष्टाचार रोकने और मृतक आश्रितों को समायोजित करने की मांग को लेकर 27 जुलाई तक विरोध चलेगा। 28 को प्रदर्शन और 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। इस मौके पर उपडाकपाल जय शंकर प्रसाद, डाक सहायक सूर्यभान, सचिन आदि मौजूद रहे। (संवाद)