फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: डाक सहायक ने किया 33.55 लाख का गबन, निलंबित

Fri, 09 May 2025 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर/मछली बाजार (गोंडा)। उप डाकघर में तैनात डाक सहायक 33.55 लाख रुपये का गबन कर भाग गया। मामला संज्ञान में आने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन



नगर पंचायत के शास्त्री नगर स्थित उप डाकघर के उप डाकपाल जनार्दन प्रसाद दुबे ने बताया कि डाक सहायक विक्रांत दुबे ने उनकी गैरमौजूदगी में 33.55 लाख रुपये का गबन कर लिया। उन्होंने डाक अधीक्षक को सूचना दी। डाक अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने जांच-पड़ताल की। अधीक्षक के निर्देश पर उप डाकपाल ने एफआईआर दर्ज कराने के लिए एसपी को पत्र भेजा। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाठक ने बताया कि मामले में आरोपी डाक सहायक विक्रांत दुबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
डाक अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि संबंधित कर्मी को निलंबित कर दिया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति साफ होगी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें