फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेटवर्क ध्वस्त होने से डाकघर में काम ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
नेटवर्क ध्वस्त होने से डाकघर में काम ठप
विज्ञापन

परसपुर (गोंडा)। उपडाकघर परसपुर में लगातार चार दिनों से नेटवर्क ध्वस्त पड़ा है। जिससे बचत बैंक जमा व निकासी, रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट काउंटर बंद पड़ा हुआ है। आधार संशोधन फीस नहीं जमा हो रहा है। कर्मचारियों का वेतन, पेंशन भुगतान नहीं हो पा रहा है। कोई खुद बीमार है तो अन्य कार्य से रुपये की निकासी करनी है। स्थानीय लोगों ने विरोध जताया। प्रदर्शन किया। उपडाकपाल भुवनेश कुशवाहा ने बताया कि डाकघर में बीएसएनएल व प्राइवेट दोनों का कनेक्शन है। परंतु चार दिनों से दोनों काम नहीं कर रहा है। जिससे जमा निकासी, बचत बैंक काउंटर, रजिस्ट्री, आधार कार्ड रसीद संशोधन फीस नहीं जमा हो पा रहा है। वहीं डाकघर के समस्त कर्मचारियों का वेतन, पेंशन का भुगतान भी नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में बराबर उच्चाधिकारियों को सूचित किया जा रहा है। प्रतिदिन रिपोर्ट प्रेषित किया जा रहा है। परंतु अभी तक इस को ठीक नहीं किया जा सका है। जिससे पब्लिक आक्रोशित है। प्रतिदिन ग्राहकों से भिड़़ंत अब आम बात हो गयी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें