फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नवाबगंज नगर पालिका में घमासान, सांसद ने पीछे खींचे कदम ृ

विज्ञापन
-गोंडा में डॉ. निशी सिंह। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। नगर पालिका चुनाव में सियासी घमासान तेज हो गया है। कैसरगंज सांसद पर दबाव बढ़ता ही जा रहा है, परिवार के बेटे का साथ दें कि अपने करीबी का। इसी बीच उन्होंने खुद को नगर पालिका परिषद नवाबगंज के चुनाव से अलग करने का वीडियो वायरल किया। जारी वीडियो में कहा कि जिसका मन हो वह चुनाव लड़े। अपील किया कि उनकी फोटो का इस्तेमाल कोई न करे। वहीं, महिला सीट होने से कइयों ने दावेदारी तेज कर दी है।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए महिला के सीट आरक्षित होने से प्रत्याशियों की तस्वीर साफ होने लगी है। हालांकि, चुनाव की घोषणा नहीं हुई है लेकिन चुनावी शतरंज की गोटियां बिछनी शुरू हो गई है। नवाबगंज का तीन बार नेतृत्व कर चुकी स्व. अंजू सिंह की बेटी आकांक्षा सिंह इस बार मैदान हैं। इनको टक्कर देने के लिए इनकी ही चाची अल्पना सिंह भी मैदान में ताल ठोक रहीं हैं।
2017 के चुनाव में कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पहली बार अपने करीबी डॉ. सत्येंद्र सिंह को पार्टी प्रत्याशी अंजू सिंह के खिलाफ मैदान उतारा। सांसद का वरदहस्त होने की वजह से नगर की जनता ने विजय का सेहरा सत्येंद्र के सिर पर बांध दिया। सांसद बृजभूषण शरण सिंह के भाई के पुत्र सुदीप भूषण सिंह की पत्नी डॉ. निशी ने अपनी दावेदारी ठोंक कर सबको चौंका दिया है। नगर में सांसद के घराने की बहू के चुनाव लड़ने की चर्चा चल रही है। वहीं सुदीप भूषण सिंह ने अपनी पत्नी के लिए लोगों से समर्थन मांगना शुरू कर दिया है। पालिका अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह अपनी पत्नी सपना सिंह के लिए समर्थन मांग रहे हैं। इससे कैसरगंज सांसद परिवार में ही घिर गए।
विज्ञापन

उन्होंने खुद को नगर पालिका चुनाव से अलग करने का ऐलान कर लिया। वीडियो जारी कर कहा कि जिसका मन हो वह चुनाव लड़े। अपील किया कि उनकी फोटो का इस्तेमाल कोई न करे। इससे बड़ा संदेश भी बाहर आ रहा है कि ऐसा क्या हुआ कि सांसद को अपनी फोटो के इस्तेमाल करने से मना करना पड़ रहा है। वहीं, आकांक्षा सिंह अपनी मां स्व. अंजू सिंह द्वारा नगर में किए विकास के बारे में लोगों बता कर नगर के विकास के लिए अपना समर्थन मांग रही है। अंजू सिंह करीब 20 साल तक नवाबगंज की चेयरमैन रहीं और काफी लोकप्रिय थीं। इस बार उनकी बेटी भी दांव अजमाने की तैयारी में जुटी है।

गोंडा में आकांक्षा सिंह। -संवाद- फोटो : GONDA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें