फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: शहरी सरकार के शपथ में सियासी एका बनी मिसाल

विज्ञापन
टाउन हॉल परिसर में नगर पालिका चेयरमैन उज्मा राशिद को शपथ दिलाते एडीएम। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। जिले के दस निकायों में शपथ ग्रहण शुक्रवार को समारोहपूर्वक हुआ। शहर के गांधी पार्क में नगर पालिका परिषद गोंडा की अध्यक्ष उज्मा राशिद और 27 सभासदों के शपथ ग्रहण में सियासी मतभेद भुलाकर एकजुट हुए लोगों ने मिसाल पेश की। अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी ने अध्यक्ष व सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन



दोबारा अध्यक्ष पद की शपथ लेने के बाद उज्मा राशिद भी उत्साह से लबरेज दिखीं। उन्होंने सभी से सहयोग की अपील करते हुए विकास का संकल्प दोहराया। पूरे शपथ में महत्वपूर्ण यह रहा कि भाजपा के सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह जहां समर्थकों के साथ पहुंचे, वहीं सपा नेता सूरज सिंह के पहुंचने पर उन्होंने स्वागत भी किया। यही नहीं सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव प्रतिभा सिंह के पैर छूकर विधायक ने संस्कार की मिसाल भी पेश की।



अध्यक्ष उज्मा राशिद को बधाई दी और विकास के मामले में पूरा सहयोग और समर्थन का दावा भी किया। सपा नेता सूरज सिंह ने भी विधायक का स्वागत किया और शहर की जनता का आभार जताया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता दीनानाथ त्रिपाठी व रविचंद्र त्रिपाठी ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप उर्फ पप्पू यादव, जिला प्रवक्ता राजेश दीक्षित, मसूद आलम खां, डॉ. राशिद इकबाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें