फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सीडीआर के सहारे राजमिस्त्री की हत्या का राज खोलेगी पुलिस

Sun, 05 Nov 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। राजमिस्त्री गयासुद्दीन की हत्या को लेकर उलझी पुलिस ने उसके मोबाइल फोन का सीडीआर (कॉल डिटेल रिकार्ड) निकाला है। वारदात के दिन राजमिस्त्री की किससे बातचीत हुई, इसे खंगालने में जुटी है। पुलिस सीडीआर के सहारे उसकी हत्या का राज खोलेगी। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने से उसका विसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन

छपिया थाना क्षेत्र के हथियागढ़ भटपुरवा के रहने वाले किसान रफीउल्लाह का बेटा राजमिस्त्री गयासुद्दीन (25) बृहस्पतिवार की सुबह काम के सिलसिले में घर से निकला था। उसका शव देर शाम तकरीबन सात बजे हथियागढ़ चौकी क्षेत्र के मोकलपुर चिरैया मोड़ पर गौराचौकी मार्ग पर सूखी नहर में पड़ा मिला था। उसकी कमर पर गंभीर चोट के निशान मिले थे। पिता रफीउल्ला ने बेटे के हत्या की आशंका जताई है।
पुलिस सीडीआर खंगालने में जुटी है। राजमिस्त्री की वारदात के दिन किससे-किससे बातचीत हुई है। पुलिस उनसे पूछताछ करने की तैयारी में है। कोतवाल छपिया सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं था, ऐसे में उसका विसरा सुरक्षित करते हुए मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें