गोंडा के पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित करने जाते डीआईजी। -संवाद
- फोटो : GONDA
गोंडा। पुलिस स्मृति दिवस पर शुक्रवार सुबह पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर शहीद पुलिसकर्मियों को याद किया गया। शहीद स्मारक स्थल पर पुष्प व पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई।
पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र उपेंद्र अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के साथ पुलिस एवं पीएसी के अधिकारी व कर्मचारियों ने पुलिस के अमर शहीद जवानों को पुष्प चक्र व पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देने डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल के साथ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर व पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को याद किया।
पुलिस उपमहानिरीक्षक ने कहा कि जवानों ने नागरिकों की सुरक्षा व राष्ट्र सेवा के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी, उनके त्याग को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज समेत सभी सर्किल के सीओ, समस्त धानों के प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष, प्रतिसार निरीक्षक समेत पुलिस लाइन के कर्मचारी मौजूद रहे।