खोड़ारे। सबना निवासी लालमन वर्मा की बेटी शालू (32) शनिवार सुबह घारीघाट पुल से नदी में कूद गई। मौके पर पहुंचे मुख्य आरक्षी संदीप चौधरी ने तुरंत नदी में छलांग लगा दी और ग्रामीणों की मदद से उसे सकुशल बाहर निकाल लिया। लालमन ने बताया कि बेटी मायके में ही रहती है। उसकी तबीयत ठीक नहीं रहती। इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक ज्ञान सिंह ने बताया कि महिला को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया है। (संवाद)