फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पुलिस ने वापस दिलाई साइबर ठगी की रकम

Sat, 22 Aug 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजेहना। धानेपुर पुलिस ने साइबर ठगी की शिकार महिला के खाते से निकाले गए 80,001 रुपये वापस करा दिए। ग्राम पंचायत पृथ्वीपाल गंज ग्रंट के लक्ष्मनडीह निवासी सुशीला देवी ने शिकायत की थी कि एक व्यक्ति ने खुद को आशा बहू का परिचित बताकर जच्चा-बच्चा योजना की धनराशि दिलाने का झांसा दिया और खाते से 80,001 रुपये निकाल लिए। थानाध्यक्ष विपुल पांडेय ने बताया कि साइबर टीम प्रभारी व नोडल अधिकारी प्रवीण पुंज के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पूरी धनराशि पीड़िता के खाते में वापस करा दी गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें