एसपी विनीत जायसवाल को विदाई देते अधिकारी व कर्मचारी। स्रोत: पुलिस मीडिया सेल
गोंडा। एसपी विनीत जायसवाल के स्थानांतरण के बाद शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में विदाई समारोह आयोजित किया गया। अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें एसपी सुल्तानपुर के पद पर नई जिम्मेदारी संभालने के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह में पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों व कर्मचारियों ने एसपी को स्मृति चिह्न व पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया। एसपी ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने पुलिसकर्मियों से निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की। एएसपी राधेश्याम राय, सीओ योगेंद्र प्रताप सिंह, आनंद राय आदि मौजूद रहे। (संवाद)