फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पुलिस अलर्ट, रेलवे स्टेशन व बाजारों में पैदल गश्त

Sat, 07 Nov 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ, जीआरपी और डॉग स्क्वायड ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। प्लेटफार्म और ट्रेनों की जांच कर यात्रियों को पटाखे व विस्फोटक सामग्री रेलवे परिसर में न ले जाने के प्रति जागरूक किया गया। एएसपी (पूर्वी) अजीत कुमार रजक ने नगर कोतवाली क्षेत्र और एएसपी (पश्चिमी) नितेश सिंह ने करनैलगंज क्षेत्र के सराफा बाजार समेत प्रमुख बाजारों का जायजा लिया। क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों ने भी अपने क्षेत्रों में गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर नजर रखी। एसपी अभिषेक ने बताया कि त्योहार पर सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क है। हर स्तर पर निगरानी की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें