फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवजह किसी को नहीं पकड़ेगी पुलिस, दुकान खोलें व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
खरगूपुर (गोंडा)। सप्ताह भर पहले हुए बवाल में कस्बे के एक समुदाय के लगभग 50 व्यावसाइयों ने दहशत से दुकानें बंद कर दीं। इस पर प्रभारी निरीक्षक ने सभासद, प्रधान तथा गणमान्य नागरिकों को बुलाकर देर रात थाने पर बैठक की। इसमें उन्होंने सभी लोगों से दुकान खोलने की अपील की।
विज्ञापन

स्थानीय नगर पंचायत में सप्ताह भर पूर्व चौक बाजार निवासी रिक्की मोदनवाल ने विशेष संप्रदाय के धर्म को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल कर दिया था। इसको लेकर एक समुदाय के करीब सैकड़ों उपद्रवियों ने चौक बाजार पहुंचकर रिक्की व प्रहलाद के घर पर ईंट, पत्थर व शीशे की बोतलों से हमला कर दिया था। इसमें सैकड़ों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने अलग-अलग तीन मुकदमा दर्ज किया। बवाल में रिक्की के विरुद्ध नगर पंचायत अध्यक्ष लाल मोहम्मद ने आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मामले में चौक के सोनू मोदनवाल ने नगर पंचायत अध्यक्ष सहित 40 नामजद व 15 अज्ञात उपद्रवियों के विरुद्ध जान से मारने का प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।
बवाल के दौरान पुलिस पर हमला करने व पुलिस की गाड़ी तोड़ने के मामले में पुलिस ने भी उक्त आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। उक्त मामले में पुलिस ने अब तक रिक्की, लाल मोहम्मद सहित 33 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। खरगूपुर में हुए बवाल के डर से खासकर एक समुदाय के लगभग 50 व्यापारियों ने दहशत के कारण दुकानें बंद कर दी थीं। जानकारी होने पर प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिंह ने लोगों के साथ बैठक की और दुकानें खोलने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस बिना वजह किसी को नहीं पकड़ेगी, बवाल में नामजद आरोपियों को छोड़कर। कहा कि नामजद आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें