गोंडा। जिगर मेमोरियल इंटर कॉलेज में आयोजित जिगर कप नाइट टूर्नामेंट में सोमवार रात दो मैच खेले गए। इनमें पुलिस लाइन गोंडा की टीम ने जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। सुपर नॉकआउट प्रतियोगिता में पहला मैच अहमद ट्रेडर्स व रहमान मिर्जा स्पोर्टिंग के बीच कराया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रहमान मिर्जा टीम ने निर्धारित 10 ओवर में छह विकेट खोकर 90 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अहमद ट्रेडर्स की टीम ने 6.5 ओवर में ही 91 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। अभिनव सिंह ने 15 गेंद में 38 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं, जिया ने सात गेंद पर 27 रन बनाए। शोएब खान ने 21 गेंद पर 30 रन बनाए। अभिनव ने दो विकेट भी झटके। आयोजक आसिफ खान और असलम खान ने बताया कि क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अहमद ट्रेडर्स की टीम 10 ओवर में 75 रन ही बना पाई। पुलिस लाइन गोंडा ने इसमें एकतरफा जीत दर्ज की। 4.5 ओवर में ही लक्ष्य प्राप्त कर लिया। रजत सिंह ने 13 गेंद में 33 रन बनाए। इसमें तीन छक्के और तीन चौके शामिल रहे। (संवाद)